1) Margin का गलत इस्तेमाल करना :- अगर हम मार्जिन का गलत ढंग से इस्तेमाल करते है तो यह सबसे बड़ी वजह हो सकती है नुक्सान उठाने के लिए , MCX में अगर आपकी जेब में 20 रूपये है तो आप 200 रुपए की लॉट में ट्रेडिंग कर सकते है और लोगो को ये जल्दी से पैसा कमाने का एक आसान तरीका नज़र आता है पर यही नुक्सान की सबसे बड़ी वजह है | आपने अक कहानी सुनी होगी की जितनी चादर हो उतने ही पैर फैलाओ नहीं तो पैर बाहर निकल जायंगे और ये बात कमोडिटी मार्केट में भी उतनी लागु होती है | मेरे हिसाब से अगर आपको 2000 रूपये को इन्वेस्ट केर रहे हो तो कम से कम आपके A/C में 170 रुपये तो होना चाहिए , अगर आप Day Trader है तब भी किसी भी हाल में 150 रूपये से कम तो होने ही नहीं चाहिए | अगर आप इससे ज्यादा Margin का इस्तेमाल करते है तो निश्चित रूप से आप किसी बड़े नुक्सान को दावत से रहे है , इसलिए मार्जिन का सही इस्तेमाल बहुत जरुरी है |2) Stop Loss का प्रयोग न करना :- किसी भी स्क्रिप्ट ट्रेडिंग से पहले जरूरी है स्टॉप लोस लगाना पैर कुछ लोग बिना स्टॉप लोस के कम करते है और बहुत बड़ा लोस खा जाते है जिस दिन आप स्टॉप लोस लगाना सीख जायेंगे उसदिन से आप अनाड़ी से खिलाडी बन जायेंगे, Stop Loss की वही अहमियत है जो कार में सीटबेल्ट की है | अगर आप किसी स्क्रिप्ट को खरीदते या बेचते है तो स्टॉप लोस जरूर ले इससे आप बहुत बड़ा लोस खाने से बाख जाओगे और अगेर स्टॉप लोस नहीं लगते हो तो आप को बहुत बड़ा नुकसान होगा । आप चाहे Trader हो या investor चाहे आपका कोई भी Time Horizon हो आपको अपना Stop Loss पता होना चाहिए और वो System में लगा होना चाहिए |
3) नुक्सान को Average करना:- गलती सबसे होती है पर जो अनजाने में हो जाये उसे गलती कहते है और जो जानबूझ कर की जाये उसे बेवकूफी कहते है | अपनी नुक्सान वाली position से पीछा छुड़ाने के बजाय लोग उसको और Add करने लगते है और ये समझदारी की बात बिलकुल भी नहीं है | आपका नुक्सान इससे पहले से ज्यादा तेजी से होने लगता है और जब तक समझ में आता है तबतक बहुत देर हो जाती है |
4)मार्केट को Predict करना :- जब कभी कोई trader लगातार कुछ Trade में फायदा बुक करता है तो फिर वह Trader को बहुत कांफिदांस आ जाता है और ऐसा व्यवहार करने लगता है जैसे कि उनके पास टाइम मशीन है जिससे उनको भविष्य का सबकुछ दिखता है और इसी Overconfidence में वो मार्केट को Follow करने की बजाय मार्केट को Predict करने लगता है जो नुक्सान की चौथी सबसे बड़ी वजह है | ऐसे में ही गलत- सलत ट्रेड होती है , जैसे :- “गोल्ड २५,००० तक आ गया है अब इससे नीचे आने के चांसेस नहीं है अब इसको खरीद लिया जाय ।
5)मार्केट ट्रेन्ड के विपरीत चलना: कोई भी नाव तेज आई हुई नदी में से नहीं जीत सकती अगर कोशिश करेगी तो पलट जाएगी ,कोई भी पतंग हवा से नहीं लड़ सकती , अगर लड़ेगी तो फट जाएगी , ठीक इसी तरह से कोई भी Trader मार्केट ट्रेंड के विपरीत चल कर पैसा कमा ही नहीं सकता अगर कोशिश करेगा तो बर्बाद हो जायेगा |
ये पांच मुख्य वजहे है जिनकी वजह से लोगो को नुकसान उठाना पड़ता है ऐसा मेरा सोचना है | मैं आशा करता हु कि आप इन पांच गलतियों में से कोई गलती नहीं करेंगे और बहुत अच्छा मुनाफा कमाएंगे |
3:12 AM
Analyst




